जर्जर सड़कों ने रोक दी विकास की रफ्तार
पियाजी से मिरपुर सहित कई अन्य ग्रामीण सड़क जर्जर है
बैसा . प्रखंड क्षेत्र के धर्मबाड़ी से अनगढ़, पटुगांव से मजगांमा, पियाजी से मिरपुर सहित कई अन्य ग्रामीण सड़क जर्जर है. इन सभी सड़कों के वर्षों पूर्व कराए गए निर्माण के बाद आजतक इसके जीर्णोद्धार व मरम्मती कराने की जहमत नहीं उठायी गयी. जर्जर गड्ढेनुमा सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. परेशानी तब बढ़ जाती है जब आपात स्थिति में किसी बीमार या प्रसूता को समुचित इलाज कराने के लिए बाहर ले जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने शीघ्र जर्जर सड़कों को दुरस्त कराने की मांग की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए