थ्रेसर की ठोकर से बच्चा गंभीर रूप से घायल, रेफर

भवानीपुर
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के बड़हरी पंचायत के कुशाहा मिलिक गांव के वार्ड संख्या 7 में सड़क किनारे खेल रहे 8 वर्षीय बच्चा को थ्रेसर से ठोकर लग गई. ठोकर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे की पहचान कुशाहा मिलिक निवासी विनोद मिस्त्री के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ महेश के रूप में हुई . भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल टीम में मंजू कुमारी एवं शोभा कुमारी ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया . इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है. फोटो: 25 पूर्णिया 18- अस्पताल में अचेत अवस्था में पड़े आठ वर्षीय बच्चा आशुतोष.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




