विद्या विहार में दिवंगत रमेश चंद्र मिश्र की स्मृति में ‘जीवनोत्सव- स्मृति तर्पण’ कार्यक्रम आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 6:44 PM
विद्या विहार में दिवंगत रमेश चंद्र मिश्र की स्मृति में कार्यक्रम
पूर्णिया. सब हिमालयन रिसर्च इन्स्टीट्यूट द्वारा दिवंगत रमेश चंद्र मिश्र की पावन स्मृति में ‘जीवनोत्सव- स्मृति तर्पण’ कार्यक्रम का आयोजन विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा के प्रांगण स्थित रविवंश नारायण स्मारक सभागार में किया गया. इसमें देश-विदेश से रमेश बाबू के कई चाहने वाले, पूर्णिया और उसके आसपास के कई गणमान्य लोग, विद्या विहार, श्री एवं ब्रजेश ऑटोमोबाइल परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया. रमेश बाबू के परिवार से उनकी सुपुत्री एवं दामाद और दोनों ही सुपुत्र क्रमशः महालक्ष्मी जी, डॉ बिमल, इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्र, इंजीनियर ब्रजेश चंद्र मिश्र एवं पोते-पोती, नातियों और अन्य सम्बंधी मौजूद थे. यह प्रोग्राम एक हीं समय में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही मोड में किया गया. इसका फेसबुक एवं यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग भी हुआ. कार्यक्रम की शुरूआत पुष्पांजलि अर्पण से हुई फिर सुप्रिया मिश्र ने रमेश बाबू को एक निर्गुण गाने के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी. श्री के सहायक निदेशक, डॉ रमन ने रमेश बाबू के जीवन एवं उपलब्धियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया. इसके बाद रमेश बाबू के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाया गया. स्मृति तर्पण सत्र में प्रो. रत्नेश्वर मिश्र, डॉ पी. सी. झा, प्रो. मणीन्द्र नाथ ठाकुर, डॉ चंद्रेश्वर खान, डॉ रंजीत पॉल, प्रो. एस. एल. वर्मा, डॉ उषा शरण, वी. एन. रॉय, शरतचंद्र पांडेय, राहुल शांडिल्य,निखिल रंजन प्रीति पांडेय, संतोष मिश्र, शशिधर मिश्र, ओम प्रकाश जी, मिहिर जी, और बजरंग जी आदि ने रमेश बाबू के साथ अपने विशेष क्षणों और स्मृतियों को साझा किया सभी लोगों ने स्व. रमेश बाबू के आदर्शों पर चल कर उनके भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई. डॉ रमन ने इस प्रोग्राम का सफल संचालन किया. अंत में डॉ गोपाल झा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया. फोटो. 20 पूर्णिया 10-कार्यक्रम में शामिल लोग
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










