Purnia news : राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम को मिला गोल्ड मेडल
68 वां एसजीएफआइ रग्बी चैंपियनशिप में बिहार बालक-बालिका टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लगातार दर्ज करते जा रहा है
पूर्णिया. 68 वां एसजीएफआइ रग्बी चैंपियनशिप में बिहार बालक-बालिका टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लगातार दर्ज करते जा रहा है. उक्त बातें पूर्णिया के निवासी शुभम आनंद ने दी. श्री आनंद बतौर दोनों ही टीम के मैनेजर थे. श्री आनंद ने बिहार टीम को बधाई देते हुए कहा कि 28 व 29 दिसंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार की बालक-बालिका टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार था. उन्होंने बिहार की बालिका- बालक रग्बी फुटबॉल टीम की इस शानदार सफलता के लिए दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए