रुपौली : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में चाचा ने आपसी विवाद में भतीजे को दांत काट कर घायल कर दिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि गाजो मंडल पिता स्व ब्रह्मदेव मंडल ने अपने चाचा उपेंद्र मंडल के ऊपर खेत में लगा मक्का काटने का आरोप लगाया. दरअसल गाजो मंडल के खेत से पिछले कई दिनों से मक्के की चोरी हो रही थी. इस आरोप के बाद दोनों के बीच कहासुनी आरंभ हुई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गयी. चाचा ने भतीजे के कान को काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
BREAKING NEWS
चाचा ने किया भतीजे को घायल
रुपौली : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में चाचा ने आपसी विवाद में भतीजे को दांत काट कर घायल कर दिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि गाजो मंडल पिता स्व ब्रह्मदेव मंडल ने अपने चाचा उपेंद्र मंडल के ऊपर खेत में लगा मक्का काटने का आरोप लगाया. दरअसल गाजो मंडल के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement