श्रद्धापूर्वक हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा पूर्णिया. शुक्रवार को शहर के कई मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा की गयी. पूजा संपन्न होने के बाद आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया. मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दोपहर को भंडारा का आयोजन भी किया गया. इसके अलावा प्रभात कॉलोनी, राम बाग एवं पोलटेकनिक चौक स्थित मंदिर में धूम धाम से चित्रगुप्त पूजा संपन्न हुई. चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने बताया कि वर्ष 1980 से कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त परिषद का गठन कर पूजन एवं विकास कार्य किया जा रहा है. बताया कि मधुबनी में चित्रगुप्त पूजा 35 वर्ष से हो रही है. इस दिन कायस्थ समाज के लोगों द्वारा लिखने-पढ़ने का काम नहीं किया जाता है. इसमें मुख्य पूजा कलम एवं दवात की होती है. शनिवार को कलश विसर्जन होगा. क्या है धार्मिक मान्यतासंभवत: चित्रगुप्त पूजा ही एक ऐसी पूजा है, जिसे सिर्फ कायस्थ जाति के लोग मनाते रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार कायस्थ जाति की उत्पत्ति भगवान चित्रगुप्त से ही हुई थी. कहा जाता है कि भगवान चित्रगुप्त का जन्म यमदूतिया के दिन हुआ था. इसी वजह से यमदूतिया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है. सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 04 बजे से 6 बजे तक म्यूजिकल प्रतियोगिता हुआ. संध्या 07 बजे से 08:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य का आयोजन किया गया. शनिवार को पारितोषिक वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के पूजा प्रभारी कुमार दीपक वर्मा के अलावा संजय सहाय,मृणाल रंजन,आशीष वर्मा,संदीप कुमार,मयंक,आभाष सिंहा,मुकेश श्रीवास्तव,दुर्गा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.फोटो: 13 पूर्णिया 18,19,20परिचय: 18-मधुबनी दुर्गा स्थान परिसर में चित्रगुप्त पूजा 19-चित्रगुप्त का प्रसाद वितरण 20-चित्रगुप्त पूजा में भंडारा
श्रद्धापूर्वक हुई चत्रिगुप्त महाराज की पूजा
श्रद्धापूर्वक हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा पूर्णिया. शुक्रवार को शहर के कई मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा की गयी. पूजा संपन्न होने के बाद आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया. मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दोपहर को भंडारा का आयोजन भी किया गया. इसके अलावा प्रभात कॉलोनी, राम बाग एवं पोलटेकनिक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement