17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण बनमनखीछठ व्रतियों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कॉलेजिएट पोखर एवं धोकरधारा पोखर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को पोखर की साफ-सफाई किये जाने के अलावा पोखर के चारों तरफ पानी […]

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण बनमनखीछठ व्रतियों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कॉलेजिएट पोखर एवं धोकरधारा पोखर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को पोखर की साफ-सफाई किये जाने के अलावा पोखर के चारों तरफ पानी में खंभा एवं रस्सी का घेराबंदी किये जाने का निर्देश दिया. ताकि महिला एवं बच्चों को अत्यधिक पानी में उतरने से रोका जा सके. पोखर के ईद-गिर्द गंदगी फैलाने पर रोक लगाये जाने के साथ-साथ पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिये. सफाई निरीक्षक शंभु कुमार कर्ण ने अनुमंडल पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि पर्व से पूर्व घाटों की सफाई कर ली जायेगी ताकि छठ व्रतियों को कोई कठिनाई नहीं हो. फोटो: 12 पूर्णिया 25परिचय:- छठ घाटों का निरीक्षण करते अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें