Advertisement
भू विवाद में झड़प, किशोर को लगी तीर
भवानीपुर: प्रखंड क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर में शालीग्राम मंडल व नागो मंडल के बीच विवाद हो गया. इसमें रामसेवक कुमार (14 वर्ष) को कंधे में तीर लग गयी. घायल रामसेवक को इलाज के लिए भवानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग नौ बजे गृह निर्माण […]
भवानीपुर: प्रखंड क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर में शालीग्राम मंडल व नागो मंडल के बीच विवाद हो गया. इसमें रामसेवक कुमार (14 वर्ष) को कंधे में तीर लग गयी. घायल रामसेवक को इलाज के लिए भवानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग नौ बजे गृह निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.
विवाद में रामसेवक कुमार (14 वर्ष) पिता शालीग्राम के कंधे में तीर लग गयी. मामले को लेकर शालीग्राम मंडल ने थाना में आवेदन दिया है. नागो मंडल पर तीर चलाने का आरोप लगाया है. कहा गया है कि नागो मंडल, मोथो मंडल, वीरन मंडल, हीरो मंडल, नीतीश मंडल एवं मंगल ने गृह निर्माण करते समय गाली-गलौज देते हुए विवाद खड़ा कर दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement