चालीस हजार रुपये भरा थैला लेकर उचक्का हुआ फरार

Updated at : 25 Apr 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
चालीस हजार रुपये भरा थैला लेकर उचक्का हुआ फरार

मेदनीचौकी : बुधवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेदनीचौकी बाजार स्थित मस्जिद के समीप बाइक सवार दो युवक एक महिला के हाथ से थैला छीनकर भाग गये. उसके बाद महिला चिल्लाई और वहीं सड़क पर गिर पड़ी. जब तक लोगों ने महिला की ओर ध्यान दिया तब तक बाइक सवार थैला लेकर फरार हो चुका […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी : बुधवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेदनीचौकी बाजार स्थित मस्जिद के समीप बाइक सवार दो युवक एक महिला के हाथ से थैला छीनकर भाग गये. उसके बाद महिला चिल्लाई और वहीं सड़क पर गिर पड़ी. जब तक लोगों ने महिला की ओर ध्यान दिया तब तक बाइक सवार थैला लेकर फरार हो चुका था. उसके बाद महिला ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि उस थैले में चालीस हजार रुपये था.

जानकारी के अनुसार झपानी ग्रामवासी राधे महतो की पुत्रवधू मधु कुमारी मेदनीचौकी बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से निकासी कर चालीस हजार रुपये थैले में रखकर घर जाने को लेकर ऑटो पर बैठने के लिए जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक ने मेदनीचौकी बाजार के मस्जिद के सामने पीछे से (मुंगेर की ओर से) आ रहे बाइक सवार उचक्कों ने झपटा मार महिला के हाथ से थैला छीन कर फरार हो गया.
उसके बाद जीविका समूह की सदस्य व पीड़ित महिला मधु कुमारी अपने पति देवानंद महतो के साथ स्थानीय थाना मेदनीचौकी मे घटना को लेकर दो अज्ञात बाइक सवार युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी. उसके बाद घटना को लेकर मेदनीचौकी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन