36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूजा स्थलों पर हुई दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

बनमनखी : दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर अनुमंडल मुख्यालय सहित सभी दुर्गा पूजा स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है. जिसमें बनमनखी थाना में दंडाधिकारी बीडीओ राघवेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष शिव शरण साह, […]

बनमनखी : दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर अनुमंडल मुख्यालय सहित सभी दुर्गा पूजा स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है. जिसमें बनमनखी थाना में दंडाधिकारी बीडीओ राघवेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष शिव शरण साह, रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में सहायक अभियंता सिंचाई प्रमंडल विनोद कुमार,

पुलिस बल पुअनि कौशल कुमार सिंह, राजहाट दुर्गा मंदिर में बीएओ श्याम सुंदर मिश्र तथा सअनि उदय शंकर प्रसाद, दर्जी पट्टी में बीटीएम राजीव कुमार व पुअनि विजय शंकर प्रसाद, राधा कृष्ण मंदिर में प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी अरविंद कुमार व पुअनि संतोष मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया है. दूसरी ओर जीवछपुर दुर्गा मंदिर परिसर में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रवींद्र प्रसाद साह व सअनि उमाकांत राम, दुर्गा स्थान काझी हृदयनगर में कनीय अभियंता आशीष कुमार व पुअनि वीरेंद्र कुमार,

बस स्टैंड में कनीय अभियंता पंकज कुमार तथा पुअनि भारत भूषण मिश्रा, नगर पंचायत में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार तथा सअनि राज कुमार टुडू, पारसमणी दुर्गा स्थान में आवास पर्यवेक्षक अभिमन्यु राजहंस एवं पुअनि बबन राय को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावा सरसी एवं जानकीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थल पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किये गये हैं. अनुमंडल मुख्यालय में दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार साह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उषा किरण, महिला पर्यवेक्षिका रंजना वर्मा की सुरक्षित प्रतिनियुक्त की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार घूम-घूम कर अनुमंडल क्षेत्र के सभी आयोजन स्थल का जायजा लेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें