ePaper

महंगाई की मार: बिहार में सब्जियों के बाद अब मसाले और दालों की कीमतों में लगी आग, जानें कितने बढ़े दाम

Updated at : 11 Jul 2023 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
महंगाई की मार: बिहार में सब्जियों के बाद अब मसाले और दालों की कीमतों में लगी आग, जानें कितने बढ़े दाम

बिहार में आम आदमी को मंगई से राहत मिलती नहीं दिख रही है. सब्जियों के बाद अब दाल से लेकर जीरा और लहसुन के दाम में काफी तेजी है. जीरे के दाम 500 से बढ़कर 800 रुपये के स्तर पर पहुंच गये हैं, तो अरहर दाल 150 रुपये तक पहुंच गयी है.

विज्ञापन

पटना. महंगाई ने किचन से खाने-पीने की चीजें धीरे-धीरे गायब कर दी हैं. टमाटर हो या फिर मसाले, सबके दाम जेब को खाली कर दे रहे हैं. पहले सब्जियों से टमाटर गायब हो गया, तो अब मसालों का राजा कहलाने वाले जीरे के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गये हैं. 500 रुपये किलो मिलने वाला जीरा अब 800 रुपये में भी ढूंढ़ना पड़ रहा है.

मसालों की कीमत में भारी इजाफा 

जीरे के साथ-साथ हल्दी, काली मिर्च और मिर्च की कीमतों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. लहसुन भी इस मामले में पीछे नहीं है. किराना कारोबारियों की मानें, तो सबसे अधिक तेजी जीरे की कीमत में है. पिछले एक माह में जीरा के दाम 300 रुपये बढ़कर 800 रुपये प्रति किलो हो गये हैं. यानी एक माह में जीरे की कीमत में 60 फीसदी की उछाल आयी है. लहसुन की कीमत में एक माह में 60 रुपये प्रति किलो तक की तेजी आ चुकी है. अब लहसुन 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. काली मिर्च और मिर्च में 50 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो चुका है, जबकि हल्दी में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. इस वक्त काली मिर्च 700 रुपये, हल्दी 140 रुपये और मिर्च 300 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.

दाल के दाम भी बढ़े 

पिछले एक माह में अरहर दाल 30 रुपये बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो हो गया है. हालांकि उड़द, मूंग, चना, उड़द और मसूर की दाल की कीमतें पिछले तीन माह से स्थिर हैं. राहत की बात यह है कि खाद्य सोयाबीन रिफाइन और सरसों तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर चल रहे हैं. एक माह पहले रिफाइन के दाम में 125-140 रुपये प्रति लीटर थे, जो अब 120-135 रुपये प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच गयी है. वहीं, सरसों तेल 125 रुपये से घटकर 120 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पिछले एक सप्ताह में चावल की कीमत में 10 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है. हालांकि, राहत वाली बात यह है कि खुला आटा की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस वक्त किराना बाजार में खुला आटा 32 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

सरसों तेल के भावों में राहत

बिहार खुदरा विक्रेता महासंघ के सचिव रमेश चंद्र तलरेजा ने बताया कि फिलवक्त रिफाइन और सरसों तेल के भावों में राहत है, लेकिन दाल से लेकर जीरा और लहसुन के दाम में काफी तेजी है. जीरे के दाम 500 से बढ़कर 800 रुपये के स्तर पर पहुंच गये हैं, तो अरहर दाल 150 रुपये तक पहुंच गयी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के कारण किराना बाजार में दाम में तेजी बतायी जा रही है.

Also Read: World Population Day : बिहार में युवा आबादी काफी बड़ी, हुनरमंद हो गए तो वरदान, नहीं तो बन सकती है आपदा
आफत : इनकी कीमतों में उछाल

  • वस्तु-पहले-अब

  • जीरा-500 रुपये-800 रुपये

  • लहसुन-120 रुपये-140 रुपये

  • काली मिर्च-650 रुपये- 700 रुपये

  • हल्दी-120 रुपये- 140 रुपये

  • मिर्च-250 रुपये-300 रुपये

  • अरहर दाल-120 रुपये-150 रुपये

  • राहत : इनके दाम में कमी या स्थिर

  • रिफाइन-125-140 रुपये-120-135 रुपये

  • सरसों तेल-125 रुपये-120 रुपये

  • खुला आटा-32 रुपये- 32 रुपये

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन