पटना के रिहायशी इलाके से पुलिस ने एक शेयर ब्रोकर के शव को बारमद किया, तफ्तीश जारी
पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक शेयर ब्रोकर के शव को बरामद किया. शेयर ब्रोकर की मौत गोली लगने से हुई है. डेड बॉडी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल को भी बरामद किया है.
बिहार की राजधानी पटना के रिहायशी इलाके से एक शव (stock broker murder) को पुलिस ने बरामद किया है. घटना बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहा स्थित एक कॉम्पलेक्स की है. यहां से पुलिस ने एक शेयर ब्रोकर के शव को बरामद किया है. मृतक की पहचान शेयर ब्रोकर बसंत सिंह के रूप में हुई है. बसंत की मौत गोली लगने से हुई है.
आपके शहर में
जानकारी के मुताबिक बसंत का शव उसके की कार्यालय से बरामद किया गया है. भीड़भाड़ और पॉश इलाके में शव मिलने की सूचना मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. शेयर ब्रोकरबसंत की मौत गोली लगने से हुई है. पुलिस ने शव के पास से ही एक पिस्टल को भी बरामद किया है. फिलहाल मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का इसका खुलासा नहीं हो पाया है.
पॉश इलाके में शव मिलते ही हड़कंप मच गया. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वारदात की बारिकी से जांच करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है. डीएसपी लॉ एंड आर्डर के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. हत्या-आत्महत्या पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए