PM Kisan13th Installment: कृषि राज्य मंत्री ने कन्फर्म किया डेट, PM जारी करेंगे किसानों के 13वीं किस्त का पैसा

PM Kisan13th Installment प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन कर्नाटक के तहत अगले हफ्ते शिवमोगा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे.इसके साथ ही रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे.इसके बाद किसानों को किस्त जारी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान की 13वीं किस्त (13th installment of PM Kisan) अगले हफ्ते जारी कर सकते हैं. जो सूचना है उसके अनुसार 27 फरवरी को 13वीं किस्त का पैसा जारी हो सकता है. कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने इसकी जानकारी दी है. योजना में शामिल किसान रजिस्टर्ड किसान पीएम किसान पोर्टल पर बेनिफिशरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
PM Kisan योजना के 13वीं किस्त को लेकर जानकारी देते हुए कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि 27 फरवरी को पीएम मोदी (PM Narendra Modi) किसानों के लिए 2000 रुपए की किस्त जारी करेंगे.केंद्र सरकार ने PM Kisan योजना के 13वीं किस्त जारी करने के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन चुनाव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन कर्नाटक के तहत अगले हफ्ते शिवमोगा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे.इसके साथ ही रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे.इसके बाद किसानों को किस्त जारी की जाएगी. PM Kisan की 13वीं किस्त का पैसा उसे ही मिलेगा, जिन्होंने अपना e-KYC पूरा किया है और पंजीकरण में कोई गलती नहीं की है.आपने अगर अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो फटाफट करा लें. वर्ना पैसा अटक जाएगा. डेट निकालने के बाद पैसा नहीं मिलेगा. जो किसान योजना में रजिस्टर्ड हैं लेकिन e-KYC अधूरा है, उनकी 13वीं किस्त रोक ली जाएगी.
PM Kisan के ऑफिशियल वेबसाइट पर स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों का डेटा होता है.रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC जरूरी है. जिन लोगों ने e-KYC करवा लिया है पैसा उनको ही दिया जायेगा. 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) का पैसा लेने से पहले e-KYC कराना जरूरी है. OTP बेस्ड e-KYC की सुविधा पीएम किसान पोर्टल से आप ले सकते हैं.बायोमैट्रिक के लिए e-KYC के लिए पास के CSC
सेंटर्स जा सकते हैं.
1. पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in आप सबसे पहले जाएं.
2. वेबसाइट खुलने पर मेन्यू बार देखें और ‘फार्मर कॉर्नर’ पर जाकर क्लिक करें.
3. लाभार्थी सूची/बेनिफीशियरी लिस्ट टैब पर जिसके बाद आप क्लिक करें.
4. इसपर आप अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी अंकित करें.
5. ‘Get Report’ पर अब आप क्लिक करें. इसके बाद आपको सारी जानकारी मिल जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




