फाइल-26- फोन कर युवती को परेशान करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

फोन कर युवती को परेशान करने वाला युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

सिमरी. युवती को कॉल कर अश्लील बातें करने और धमकी देने के आरोप में सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. आरोपी पिछले कई दिनों से युवती को कॉल कर परेशान कर रहा था .थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है कि लगभग छह माह पहले एक ऑनलाइन दुकान में फॉर्म का आवेदन करने गई हुई थी. इसी दौरान विकास यादव पिता रामाशीष यादव ने बड़कागांव निवासी के द्वारा ऑनलाइन दुकानदार ने नंबर बताने के समय मोबाइल नंबर नोट कर लिया फिर पिछले कई दिनों से कॉल कर परेशान कर रहा है.कॉल करने वाला उससे अश्लील बातें करते हुए बदतमीजी करता है. इसका विरोध करने पर आरोपित उसे धमकी देता है.युवती ने कई बार आरोपी को कॉल न करने की बात कही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती की शिकायत पत्र के आलोक में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन