बक्सर में 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 4 की हालात गंभीर, जहरीली शराब से मरने की हो रही बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2022 9:24 AM
जहरीली शराब से मौत का एक और मामला सामने आया है. ताजा मामला बक्सर का है. वैसे प्रशासन ने अब तक मौत का कारण जहरीली शराब नहीं माना है.
बक्सर. गणतंत्र दिवस की रात बक्सर में 6 लोगों की संदिग्ग्ध परिस्स्थिति में मौत हो गयी है, जबकि 4 की हालात गंभीर है. कहा जा रहा है कि बीती रात इन लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था.
बिहार में सरकार और प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद शहर दर शहर लोगों की जहरीली शराब से मौत हो रही है. जहरीली शराब से मौत का एक और मामला सामने आया है. ताजा मामला बक्सर का है. वैसे प्रशासन ने अब तक मौत का कारण जहरीली शराब नहीं माना है.
जानकारी के अनुसार जिले के मुरार इलाके के अंसारी गांव में छह लोगों की मौत संदिग्ग्ध परिस्स्थिति में मौत हो गयी है, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है. कहा जा रहा है कि अंसारी गांव में बुधवार की शाम कई लोगों ने शराब का सेवन किया था.
इसके बाद रात करीब 10 बजे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. सुबह तक शराब पीने वाले 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य की स्थिति गंभीर है. उनका इलाज बक्सर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें 60 साल के सुखु मुसहर, 55 साल के शिव मोहन यादव, 48 साल के भिरूग सिंह, 35 साल के मिंकु सिंह और 30 साल के आनंद कुमार सिंह शामिल हैं.
जिन लोगों की हालत बेहद खराब बतायी जा रही है, उसमें बंटी सिंह, मुन्ना चौधरी, संजय चौधरी शामिल हैं. इन सब का इलाज चल रहा है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. प्रशासन की ओर से इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










