मसौढ़ी में आपसी विवाद में युवक को गोली मारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 1:02 AM

विज्ञापन

मसौढ़ी. मसौढ़ी शहर में स्थित तारेगना मुसहरी में गुरुवार की शाम कुछ अपराधियों ने आपसी विवाद में 15 वर्षीय एक किशोर को गोली मार जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

मसौढ़ी. मसौढ़ी शहर में स्थित तारेगना मुसहरी में गुरुवार की शाम कुछ अपराधियों ने आपसी विवाद में 15 वर्षीय एक किशोर को गोली मार जख्मी कर दिया. उसे एसडीएच में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच भेज दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि घायल युवक सूरज कुमार थाना के संघतपर का रहने वाला है. फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका था. गुरुवार की शाम आपसी विवाद में अपराधियों ने सूरज कुमार को गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गया. गोली उसके पेट में लगी थी. इस दौरान अपराधियों ने दो तीन फायरिंग भी की. बाद में अपराधी मौके से निकल भागे. इधर घायल सूरज को एसडीएच में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे पीएमसीएच भेज दिया गया. इधर थानाध्यक्ष ने गोली अथवा चाकू लगने की बात कही है. उन्होंने घटना के कारण तो स्पष्ट रूप से फिलहाल नहीं बताया. लेकिन कहा कि इसमें स्मैक के तस्करों का हाथ हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह से ही कुछ युवक हथियार के साथ वहां घूम रहे थे.

दानापुर में मनेर के ऑटो चालक का शव बरामद

दानापुर. थाना क्षेत्र के एमइएस शिव मंदिर के सामने बांध के पास गुरुवार शाम ऑटो चालक का शव मिलने से सनसानी फैल गयी. मौत की सूचना पर मृतक के परिजन चीत्कार कर उठे. मृतक का पहचान मनेर के सराय निवासी रमेश महतो के 25 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गयी. मृतक के मोबाइल व ऑटो गायब है. मृतक के भाई प्रकाश कुमार ने बताया कि आकाश ऑटो लेकर चलाने के लिए निकाला था और शाम में करीब चार बजे सूचना मिली की एमइएस शिव मंदिर के सामने बांध के पास उसका शव पड़ा है. सूचना मिलने के बाद जब हमलोग पहुंचे और अस्पताल ले गये तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के पॉकेट से मोबाइल व ऑटो गाड़ी भी नहीं थी. युवक के एक पुत्र व एक पुत्री है. उन्होंने बताया कि आकाश नशीली सुई का प्रयोग करता था. मृतक के पॉकेट से एक सुई बरामद किया गया है. पुअनि पूजा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है और ले गये हैं. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन