आज से पटना से मुंबई के लिए शुरू होगी विस्तारा की विमान सेवा

Updated at : 26 Jun 2020 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
आज से पटना से मुंबई के लिए शुरू होगी विस्तारा की विमान सेवा

शुक्रवार को मुंबई के लिए विस्तारा की फ्लाइट शुरू होगी. पटना से मुंबई आने जाने वाली यह चौथी सीधी हवाई सेवा होगी.

विज्ञापन

पटना : शुक्रवार को मुंबई के लिए विस्तारा की फ्लाइट शुरू होगी. फ्लाइट संख्या UK743 मुंबई से आकर दोपहर 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड होगी और फ्लाइट संख्या UK744 बनकर दोपहर 12 बजे मुंबई के लिए वापस उड़ जायेगी. पटना से मुंबई आने जाने वाली यह चौथी सीधी हवाई सेवा होगी.

गो एयर, इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइसजेट पटना मुंबई के बीच पहले से ही डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं. अब विस्तारा भी इससे जुड़ गया है. हालांकि अन्य तीनों फ्लाइट हर दिन आते-जाते हैं जबकि विस्तारा की फ्लाइट सप्ताह में केवल दो दिन शुक्रवार और रविवार को आयेगी और जायेगी. पटना से विस्तारा का यह दूसरा रूट होगा. पटना-नयी दिल्ली के बीच वह पहले से ही सीधी हवाई सेवा दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन