बिहटा में वंदे भारत के C6 कोच का शीशा टूटा, ठोस वस्तु से टकराने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

वंदे भारत का टूटा शीशा

पटना से गोमतीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के C6 कोच का शीशा बिहटा के पास टूटा। पत्थर लगने की आशंका, रेलवे सुरक्षा बल मामले की जांच में जुटा।

विज्ञापन

Vande Bharat's Windowpane Broken. : बिहटा. पटना से गोमतीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के बिहटा स्टेशन से गुजरने के दौरान रविवार सुबह C6 कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना सुबह करीब 6:22 बजे की बतायी जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चलती ट्रेन की खिड़की के शीशे से किसी ठोस वस्तु के टकराने के कारण वह टूट गया. हालांकि, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज आवाज के बाद यात्रियों ने देखा टूटा शीशा

बताया जाता है कि ट्रेन के बिहटा से गुजरने के दौरान खिड़की के पास अचानक तेज आवाज सुनाई दी. इसके बाद यात्रियों ने देखा कि C6 कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में हलचल की स्थिति बनी रही. हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

आरपीएफ ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. खिड़की का शीशा किस वस्तु के संपर्क में आने से टूटा और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर किसी ठोस वस्तु के टकराने की आशंका जतायी जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से ले रहा रेलवे

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चलती ट्रेन के शीशे के क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरता से लिया जाता है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और इसमें किसी व्यक्ति की भूमिका के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन