Bihar News: तेज प्रताप के आवास पर हंगामा, सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Feb 2022 10:06 AM
तेज प्रताप यादव के आवास पर नशे में धुत लोगों का हमला. हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर सचिवालय थाने की पुलिस व अन्य अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंच गयी. इस संबंध में सृजन स्वराज ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है.
पटना. सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित स्टैंड रोड 2 बजे तेज प्रताप यादव के आवास पर शाम करीब साढ़े छह बजे 10 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के वक्त आवास पर तेज प्रताप नहीं थे. आवास पर मौजूद युवा राजद के उपाध्यक्ष सृजन स्वराज ने असामाजिक तत्वों ने जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की. हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर सचिवालय थाने की पुलिस व अन्य अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंच गयी. इस संबंध में सृजन स्वराज ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है.
सृजन स्वराज ने बताया कि मैं आवास में बैठा था. उस वक्त तेज प्रताप किसी कार्यक्रम में गये थे. अचानक से दस की संख्या में असामाजिक तत्व अंदर घुस गये. जब तक कुछ समझते सामने आकर धमकी देने लगा कि जान से मार देंगे. सभी शराब के नशे में थे. किसी तरह हाउस गार्ड ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को इस बात की सूचना दी. इसके बाद तेज प्रताप को मामले की जानकारी दी. वहीं, इस बारे में सचिवालय थानेदार ने बताया कि अभी आवेदन मिला है. इसकी जांच की जायेगी.
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पुलिस सीसीटीवी जांच में जुट गयी है और नामजद अभियुक्त के बारे में जानकारी जुटा रही है. सृजन स्वराज ने बताया कि धमकी देने का कारण मुझे नहीं पता. मैंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. वहीं पुलिस विवाद के कारण के बारे में भी पता लगा रही है. फिलहाल देर रात तेज प्रताप के आवास पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
बताया जा रहा है कि तेज प्रताप शराब के खिलाफ हैं, वे अपने आवास पर किसी को भी शराब या किसी प्रकार का नशा कर अंदर आने की इजाजत नहीं देते हैं. इस घटना को पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि गौरव यादव का कभी विधायक तेज प्रताप के साथ उठना बैठना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










