ePaper

BSEB Admission 2021: Admission के लिए अब बचे केवल दो दिन, कॉलेंजों में लगी कतार

Updated at : 21 Aug 2021 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB Admission 2021: Admission के लिए अब बचे केवल दो दिन, कॉलेंजों में लगी कतार

BSEB Admission 2021: बिहार में प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में इंटर में एडमिशन के फर्स्ट मेरिट लिस्ट व संस्थानवार कट ऑफ लिस्ट भी जारी होने के बाद इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए कॉलेजों में भीड़ बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में इंटर में एडमिशन के फर्स्ट मेरिट लिस्ट व संस्थानवार कट ऑफ लिस्ट भी जारी होने के बाद इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए कॉलेजों में भीड़ बढ़ने लगी है. स्टूडेंट्स आवंटित संस्थान में जाकर एडमिशन ले सकते हैं. एडमिशन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है. बोर्ड का सर्वर गुरुवार की शाम तक नहीं खुलने के कारण कॉलेजों में नामांकन नहीं हो सका था. शुक्रवार को अवकाश के कारण कॉलेजों में एमिशन नहीं हो सका. दो दिनों के बाद आज कॉलेज खुलें हैं. यही कारण है कि कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

22 अगस्त को रविवार है. इसके बाद छात्रों को अपना एडमिशन करवाने के लिए मात्र दो दिन 23 और 24 अगस्त बचता है. पहली सूची में करीब तीन लाख स्टूडेंट्स को जगह मिली है. मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स अपना इंटिमेशन लेटर लेकर आवंटित किये गये संस्थान में जाकर 24 अगस्त तक एडमिशन ले सकते हैं. राज्य के 3629 से अधिक प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में 17 लाख से अधिक सीटों पर 11वीं में एडमिशन होना है. वैसे कहा जा रहा है कि एडमिशन की अन्तिम तिथि को बढ़ाया जा सकता है.

बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम प्रथम मेधा सूची में नहीं है, वे 24 अगस्त तक नया विकल्प भर सकते हैं. इसमें स्टूडेंट्स नये कॉलेज या संकाय का चुनाव कर सकते हैं. न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे. इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें दूसरी लिस्ट में जगह मिलेगी. बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई स्टूडेंट्स उन्हें आवंटित किये जानेवाले कॉलेज या स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा कॉलेज या संकाय चुनना चाहते हैं तो, ऐसे स्टूडेंट्स स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में एडमिशन ले लें, जहां उनका चयन हुआ है. अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा.

इस संस्थान में एडमिशन कराने के बाद ही वे दूसरे या तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे. स्लाइड अप का विकल्प भी स्टूडेंट्स को 24 अगस्त के बीच अपनाना होगा. स्लाइड अप के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में एडमिशन मिलेगा, जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के वक्त दिया है. नये संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन