पटना: पुनपुन पार्क के पास 18 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
मसौढ़ी के पुनपुन पार्क के पास पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 18 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
Patna News : मसौढ़ी के पुनपुन पुलिस ने रविवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुनपुन पार्क के पास कार्रवाई करते हुए 18 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीपालपुर निवासी सन्नी कुमार (22) और अभिषेक कुमार (19) के रूप में हुई है.
आपके शहर में
पार्क के पास स्मैक बेचने की मिली थी सूचना
थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि पुलिस को पुनपुन पार्क के आसपास स्मैक की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से 18 पुड़िया स्मैक बरामद की गई. पुलिस दोनों से पूछताछ कर स्मैक की आपूर्ति के स्रोत और संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए