शेयर मार्केट में मुनाफा के नाम पर दो लोगों से 3.21 लाख रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन

शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के नाम पर साइबर शातिर ने दो लोगों से 3.21 लाख रुपये की ठगी कर ली है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के नाम पर साइबर शातिर ने दो लोगों से 3.21 लाख रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में दोनों ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है. शास्त्रीनगर के आकाश और पीरबहोर के मो. सद्दाम को अंजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले शख्स ने स्टॉक एक्सचेंज का कर्मचारी बता कहा कि कम पैसा लगाने पर आप रातों रात ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. दोनों से शातिरों ने यही बात कही. इसके बाद दोनों ने उसके बताये गये टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गये. जुड़ने के बाद थोड़ा-थोड़ा पैसा कर आकाश ने 1.21 लाख रुपये और मो. सद्दाम ने दो लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिया. चार दिन बाद शातिर ने दोनों से कहा कि आपका पैसा पांच गुणा हो गया है. यह देख दोनों ने जब पैसा निकालने के लिए कहा तो शातिर फिर से पैसा डालने के लिए कहने लगे. दोनों ने जब पैसा देने से इनकार किया तो शातिर ने पहले टेलीग्राम ग्रुप से निकाल दिया. इसके बाद नंबर ब्लॉक कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन