रेडीमेड कपड़ा कारोबारी को ट्रेन से उतार पीटा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाढ़ कोर्ट रेल हॉल्ट के पास विक्रमशिला ट्रेन से कथित तौर पर उतार कर रेडीमेड कारोबारी शंभू कुमार को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और पटरी पर पटक कर उसकी जान लेने की कोशिश की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाढ़

बाढ़ कोर्ट रेल हॉल्ट के पास विक्रमशिला ट्रेन से कथित तौर पर उतार कर रेडीमेड कारोबारी शंभू कुमार को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और पटरी पर पटक कर उसकी जान लेने की कोशिश की. कारोबारी का कहना है कि वह पटना जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पर अप विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार हुआ था. इसी दौरान चेन पुलिंग कर कुछ लोगों ने कोर्ट हॉल्ट के पास ट्रेन को रोक दिया. इसके बाद मारपीट करते हुए उसे ट्रेन से उतार दिया. पीड़ित कारोबारी की सकसोहरा रोड में दुकान है. इस संबंध में पुलिस को लिखित सूचना देकर भटगांव निवासी पांच लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन