Rain Alert : पटना सहित 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

Updated:
विज्ञापन

Rain Alert : मौसम विभाग ने तत्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए बिहार के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट अगले तीन घंटे के लिए जारी किया गया है.

विज्ञापन

Rain Alert : बिहार के अधिकांश जिलों में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है. कभी आसमान में बादल और फिर बारिश से लोगों को राहत मिल रही है तो कभी कड़ी धूप निकलने की वजह से गर्मी परेशान कर रही है. बुधवार को भी सुबह से राजधानी पटना में धूप-छांव का खेल जारी है. वहीं मौसम विभाग के पटना केंद्र ने अब तत्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कम से कम 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बांका, रोहतास, पटना, भोजपुर और शेखपुरा जिले के विभिन्न भागों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्ज क बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गए है. साथ ही बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर परत घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने किया सतर्क

मौसम में होने वाले इस बदलाव को लेकर आईएमडी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है. किसानों को भी इस दौरान खेतों में न जाने की सलाह देते हुए मौसम के ठीक होने का इंतजार करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, RJD की सरकार बनी तो 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे

कैसा रहा बीते 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की गतिविधि कमजोर रही. राज्य के दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व मध्य के अनेक स्थानों और दक्षिण पश्चिम के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. इस दौरा सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया.

इस वीडियो को भी देखें: पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी की मौत पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन