विधानसभा में हंगामे के बाद राज्यपाल से मिलने पैदल निकले तेजस्वी यादव, राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रही राजद

Updated:
विज्ञापन

राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शराब मामले में मंत्री रामसूरत राय के विवाद को लेकर आज बिहार विधानसभा से राजभवन के लिए पैदल मार्च शुरू कर दिया है. वो राजभवन की ओर कूच कर गए हैं. उनके साथ राजद के विधायक भी मौजूद हैं. आज सदन में पूरे मामले को उठाने के बाद राजद और माले ने विधानसभा में प्रदर्शन किया और अब सड़क पर उतर गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बता दें कि तेजस्वी यादव ने आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुजफ्फरपुर में एक स्कूल से शराब की खेप बरामद होने के मामले से तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री राम सूरत राय पर हमला किया था. उन्होंने भाजपा के मंत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं.

मुजफ्फरपुर के अर्जुन मेमोरियल स्कूल परिसर से शराब बरामदगी और हेडमास्टर के गिरफ्तारी मामले में बिहार सरकार के मंत्री व भाजपा नेता राम सूरत राय पर हमला करते हुए इस पूरे मामले में बड़े खेल के तरफ इशारा किया था और स्कूल की संपत्ति में मंत्री राम सूरत राय के परिवार को लपेटा था.

इसके बाद आज विधानसभा में भी इस मुद्दे की गूंज उठी. तेजस्वी यादव भाजपा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.सदन के अंदर उन्होंने अपनी मांग को लेकर सरकार पर हमला किया और इस बीच उनकी तकरार भी सत्ता दल से हुई. वहीं तेजस्वी अब राजभवन के लिए निकल चुके हैं जहां वो राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस मामले में ज्ञापन सौंपेंगे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन