तेजस्वी यादव ने शादी के बाद पहली बार बसंत पंचमी पर दी दावत, जगदानंद सिंह ने बांटी जलेबी, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज गरीबों को भोज कराया. तेजस्वी यादव की शादी के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने भोज दिया.

विज्ञापन
undefined

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज गरीबों को भोज कराया. तेजस्वी यादव की शादी के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने भोज दिया. गरीबों को भोजन कराने के बाद उनके बीच कंबल का भी वितरण किया गया. तेजस्वी यादव द्वारा इस भोज का आयोजन राबड़ी आवास पर किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर तेजस्वी यादव ने स्वयं अपने हाथों से गरीब लोगों को खाना परोसा. तेजस्वी द्वारा खाना परोसे जाने के कारण लोगों के चेहरे पर खुशी देखें को भी मिली. इस भोज में जहां तेजस्वी यादव सब्जी परोसते दिखें तो वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जलेबी चला रहे थे.

undefined

इस भोज के दौरान मौके पर राजद पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जनाब अब्दुल बारी सिद्दीक़ी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक सहित राजद के कई वरीय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

undefined

भोज के दौरान टेबल पर बैठे लोगों के चेहरे पर काफी खुशी देखी गयी. तेजस्वी यादव को खाना खिलाते हुए देख कर कई महिलाओं ने तो ये भी कहा कि इनके बाबूजी भी इसी तरह टेबल पर बिठाकर खाना खिलाते थे. इस दौरान राजद के नेताओं का आपस में मिलन हुआ. भोज आयोजन के बाद पार्टी के नेताओं ने तेजस्वी यादव के साथ लांच किया.

undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन