सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार बिहार में करना चाहते थे परिजन : करीबी रिश्तेदार
Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jun 2020 8:41 PM
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनका अंतिम संस्कार उनके गृहराज्य में करना चाहता था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उनका पार्थिव शरीर बिहार लाना संभव नहीं था. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई एवं भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने सोमवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा ''हम यहां अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर यह संभव नहीं है. इसलिए मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया.
पटना : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनका अंतिम संस्कार उनके गृहराज्य में करना चाहता था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उनका पार्थिव शरीर बिहार लाना संभव नहीं था. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई एवं भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने सोमवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा ”हम यहां अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर यह संभव नहीं है. इसलिए मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया.
सुशांत सिंह के बारे में भाजपा विधायक ने कहा ”दो-तीन महीने पहले बातचीत हुई थी. लगभग एक साल पहले आया था. पटना, सहरसा और गांव भी ले गये थे. हम लोग कभी सोच भी नहीं सकते थे कि ये दिन देखना पड़ेगा. इतना होनहार और हिम्मत वाला और उसके साथ ऐसी घटना हो जाये. हम लोग इतने मर्माहत हैं कि कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. राज्य और देश का इतना बड़ा नुकसान हुआ है कि इसकी भरपायी नहीं हो सकेगी.”
चचेरे भाई ने कहा, ‘‘उसमें हौसले में कोई कमी नहीं थी कि जो इसतरह का कदम उठाये, पर ऐसा हुआ क्यों, यह भी जांच का विषय है. कोई आर्थिक समस्या नहीं थी.” सुशांत के साथ घटना को एक साजिश बताये जाने के बारे में नीरज ने कहा ‘‘मुंबई को मायानगरी भी कहा जाता है. हमलोग भी इससे पूरी तरह इनकार नहीं करते हैं. वहां जाने पर ही सच्चाई का पता चलेगा क्योंकि इतना हौसला वाला लड़का था जो दूसरे को हिम्मत देता था.”
नीरज सिंह बबलू ने कहा ”उसकी आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ अवसाद पर आधारित थी कि कोई अवसाद के कारण आत्महत्या न करे. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा कर सकता था.” सुशांत के साथ बिताये किसी महत्वपूर्ण क्षण के बारे में पूछे जाने पर भावुक होकर नीरज ने कहा ” बहुत सारे ऐसे क्षण हैं. बचपन में साथ, मेरी शादी में उछलकूद मचाए हुए था.” उन्होंने कहा “हम इस साल के अंत में उसकी शादी करने की योजना बना रहे थे.” अभिनेता सुशांत पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं.
Uploaded by samir kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










