कैंपस : मगध महिला कॉलेज में नवनिर्वाचित छात्राओं ने ली शपथ
मगध महिला कॉलेज प्रागंण में पिछले शनिवार को कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन किया गया.
संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज प्रागंण में पिछले शनिवार को कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन किया गया. इसमें नौ पदों पर इलेक्शन किया गया और चार पदों के लिए निर्विरोध छात्राएं चुनी गयी थीं. गुरुवार को नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. केंद्रीय छात्रा संघ की पूर्व सदस्यों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बैच दे कर उन्हें कार्यभार सौंपा. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने तन्मयता और निष्ठा से अपना दायित्व निभाने की शपथ दिलवायी. इस समारोह में केंद्रीय छात्रा संघ की नवनिर्वाचित महासचिव ऋतंभरा रॉय सहित कुल 13 सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया. प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने पूर्व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित सदस्यों को सकारात्मकता और अनुशासन के साथ अपने कार्य का निर्वहन करने का संदेश दिया. इस दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ किरण माला, संघ की सदस्य, टीचर्स और छात्राएं मौजूद थीं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए