पटना के दानापुर में स्कूल के खेल मैदान में कमरे का निर्माण शुरू, छात्रों ने गेट पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे

पटना के मुबारकपुर मध्य विद्यालय के छात्र अपने खेल मैदान में हो रहे निर्माण का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि बीच मैदान में निर्माण से खेलने की जगह खत्म हो जाएगी. बीईओ ने मामले की जांच का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

Patna News : दानापुर के मुबारकपुर मध्य विद्यालय के खेल मैदान के बीच कमरे का निर्माण कराने के लिए गड्ढे खोदे जाने के विरोध में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे बच्चों का कहना था कि मैदान के बीच में कमरे का निर्माण होने से खेलकूद के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी. इससे बच्चों के शारीरिक विकास पर भी असर पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल के बीच मैदान में कमरे का निर्माण कराने के लिए संवेदक ने गड्ढे की खुदाई शुरू कर दी है. बच्चों का कहना था कि स्कूल में खेलकूद के लिए पहले से ही मैदान छोटा है. ऐसे में बीच मैदान में निर्माण होने से दौड़ने, खेलने और अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए जगह और कम हो जाएगी.

पहले से बने हैं दो पंप हाउस

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि मैदान परिसर में पूर्व में जलापूर्ति के लिए दो पंप हाउस का निर्माण कराया जा चुका है. इससे मैदान का क्षेत्रफल पहले ही कम हो गया है. अब बीच मैदान में एक और कमरे का निर्माण होने से बच्चों के लिए खेलकूद की जगह लगभग समाप्त हो जायेगी.

शिक्षकों ने कहा कि सरकार स्कूलों में बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन दूसरी ओर स्कूल के मैदान में ही निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कमरे का निर्माण मैदान के किसी कोने में कराने की मांग की है.

डीएम और शिक्षा विभाग से की गयी शिकायत

शिक्षकों ने बच्चों के खेलकूद के लिए मैदान बचाने की मांग को लेकर डीएम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीओ और बीईओ से हस्तक्षेप करने की मांग की है. उनका कहना है कि निर्माण के लिए मैदान के बजाय स्कूल परिसर में ऐसी जगह का चयन किया जाना चाहिए, जिससे बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित न हों.

बीईओ ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

स्कूल के प्राचार्य अजीत कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर स्कूल परिसर में एक कमरे का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं बीईओ संजय प्रसाद ने कहा कि बीच मैदान में कमरे का निर्माण होने से बच्चों को खेलकूद में परेशानी हो सकती है. मामले की जांच करायी जायेगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन