Nowcast Bihar: बिहार के 70 ब्लॉक में अगले 3 घंटे में 60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा! IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Apr 2025 6:34 PM
Nowcast Bihar: बिहार के तीन जिलों के 70 प्रखंड में अगले 3 घंटे के दौरान 40- 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से अचानक तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.
Nowcast Bihar: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि अगले तीन घंटे के दौरान सौर बाजार, मुरलीगंज, मधेपुरा, सतरकटया, घलाढ़, सिंघेश्वर, बनमनखी, कुमारखंड, भरनामा, शंकरपुर, गम्हरिया, सुपौल, त्रिवेणीगंज, पीपरा, मरौना, किशनपुर, घोघरडीहा, प्रतापगंज, छातापुर, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लौकही और बसंतपुर ब्लॉक में बारिश, मेघगर्जन , आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 KMPH) चलने की संभावना है.

इन ब्लॉक के लिए भी अलर्ट हुआ जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोनबरसा, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, बरहरा, पतरघट, सौर बाजार, म्हारा, मुरलीगंज, मधेपुरा, सतरक्टेया, घेलाद, नौहट्टा, बनमनखी, कुमारखंड, रानीगंज, भरगामा, सुपौल, मधेपुर, त्रिवेणीगंज, मरौना, किशनपुर, घोघरडीहा, प्रतापगंज, छालापुर, नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लॉकही, बसंतपुर, लौनता, बाबूबरही, कलुआही, खजौली, बदनियां, जयनगर, पंडौल, झंझारपुर, मधुबनी, आंधाठाढ़ी और राजनगर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना जताई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या प्रभाव पड़ सकता है
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आंधी- तूफान चलने के कारण इस तरह का प्रभाव पड़ सकता है
- पेड़ की शाखाओं का टूटना.
- संवेदनशील स्थान जैसे बड़े पेड़, बिजली के टावर/खंभे, जल निकाय, इमारत की छत और पहाड़ी की चोटी पर बिजली गिरना.
- उड़ने वाले मलबे/वस्तुओं के कारण क्षति हो सकती है.
- नगरपालिका सेवाओं (पानी, बिजली आदि) में व्यवधान हो सकती है.
- फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण ट्रैफ़िक जाम /यात्रा के समय में वृद्धि हो सकती है.
- रेल, सड़क और हवाई परिवहन में देरी हो सकती है.
- कच्चे घरों/दीवारों, झोपड़ियों और कमजोर संरचनाओं को मामूली नुकसान हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










