छात्र रालोजपा में बढ़ी उथल-पुथल! प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने दिया इस्तीफा, आकाश यादव के समर्थन में उठाया कदम

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 May 2025 9:31 PM

विज्ञापन

पवन वर्मा और आकाश यादव

Bihar Politics: छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में भीतरघात तेज हो गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को निष्कासित किए जाने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे में आकाश यादव के समर्थन में यह कदम उठाने की बात कही है.

विज्ञापन

Bihar Politics: छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) में एक और बड़ा झटका सामने आया है. छात्र रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पवन वर्मा का यह फैसला छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद आया है.

पवन वर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, “राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को बिना ठोस कारण के निष्कासित किया गया. यह निर्णय न केवल अनुचित है, बल्कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाता है. हम आकाश यादव के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.”

आकाश यादव के निष्कासन पर समर्थकों में है नाराजगी

बताते चलें कि हाल ही में छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले को ‘संगठनात्मक मजबूरी’ बताया था, लेकिन यादव समर्थक नेताओं में इसको लेकर गहरी नाराजगी है.

आगे भी कई छात्र नेता दे सकते हैं इस्तीफा

छात्र इकाई में लगातार बढ़ती असहमति और नेतृत्व को लेकर खींचतान अब सतह पर आ चुकी है. सूत्रों की मानें तो पवन वर्मा के इस्तीफे के बाद कई और छात्र नेता भी इस्तीफा दे सकते हैं. यह घटनाक्रम आगामी छात्र संगठन चुनावों और पार्टी की युवा इकाई की ताकत पर असर डाल सकता है.

पार्टी ने कर्मठ नेता के साथ किया अन्याय

इस्तीफे के बाद पवन वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पार्टी ने एक कर्मठ और ईमानदार नेता के साथ अन्याय किया है. मैं उस अन्याय में भागीदार नहीं बन सकता. मेरा ये कदम संगठन में लोकतंत्र और पारदर्शिता की बहाली की लड़ाई का हिस्सा है.” इस घटनाक्रम के बाद छात्र रालोजपा में नेतृत्व संकट गहराता दिख रहा है. अब देखना होगा कि पार्टी इस भीतरघात से कैसे उबरती है और संगठन में स्थिरता कैसे कायम करती है.

Also Read: भाजपा बिहार में नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरी, इन 35 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन