पटना में दो बहनों ने महिला दारोगा को चप्पलों से पीटा, जानिए क्या है हैरान करने वाला यह पूरा मामला

पटना में दो बहने अपने मोबाइल चोरी की शिकायत करने के लिए पुलिस थाना पहुंची थी. लेकिन जब महिला दारोगा ने बहनों को दूसरे थाने जाने को बोला तो बहनों ने दारोगा की थप्पड़ और चप्पल से पिटाई कर दी.
पटना में दो बहनों ने महिला दारोगा के साथ ऐसी हरकत की जिसे देख कर पुलिस भी दंग रह गई. दरअसल रामकृष्णा थाने में दो बहनों ने वहां की एक महिला दारोगा की पहले थप्पड़ और फिर चप्पलों से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं जब दोनों युवतियों की मां पुलिस स्टेशन पहुंची तो वो भी पुलिस वालों की वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगी. दोनों बहनों की इस तरह की हरकत को देखकर थाने की पुलिस दंग रह गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनें अदिति कुमारी और सोनाली कुमारी मोबाइल छिनतई की शिकायत लेकर रामकृष्णा नगर थाने पहुंची थी. आरोप हा की दोनों बहनों ने अपनी शिकायत महिला दारोगा को बताई जिसे सुनने के बाद महिला दारोगा ने उन्हें कंकड़बाग थाने जाने को कहा. इस बात को सुनकर अदिति ने अपना आपा खो दिया और दारोगा की थप्पड़ से पिटाई कर दी. दारोगा ने जब विरोध किया तो दूसरी बहन ने चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी.
दोनों बहने कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कालोनी की रहने वाली हैं. दोनों आटो से बाईपास से अपने घर जा रही थी. तभी बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए. मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को देखकर अदिति ऑटो से कूद पड़ी और कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वो उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी. इसके बाद दोनों रामकृष्णा नगर थाने में चोरी की शिकायत लेकर पहुंची.
Also Read: पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर जमीन कारोबारी को मारी गोली, नग्न अवस्था में मिली लाश
मामला काफी बढ़ जाने के बाद सोनाली व अदिति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों के खिलाफ सरकारी कर्मी से मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर लिया गया. सोनाली व अदिति कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी की रहने वाली है और इसके पिता का नाम प्रेमशंकर सिंह है. रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




