बिहार में आयुष, होमिपैथिक व तिब्बी कॉलेजों में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन, 300 सीटों पर होगा नामांकन

बिहार स्टेट कोटे के अनुसार सरकारी आयुष, होमिपैथिक व तिब्बी कॉलेजों में 300 सीटों पर एडमिशन होना है. वैसे इन सभी कॉलेजों में 353 सीटें हैं, जिनमें 15 प्रतिशत यानी 53 सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत भरी जायेंगी.
बिहार संयुक्त प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा पार्षद (बीसीइसीइबी) ने बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), बैचलर ऑफ होमिपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) व बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस) में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पांच जनवरी से शुरू हो जायेगी. इसके लिए स्टूडेंट्स पांच से 14 जनवरी रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. पेमेंट 14 जनवरी रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन में सुधार 15 जनवरी को कर सकते हैं. वहीं, रैंक कार्ड, मेरिट लिस्ट के साथ एडमिशन की तिथि 17 जनवरी को जारी की जायेगी. मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को च्वाइस फिलिंग करनी होगी. च्वाइस फिलिंग की तिथि बाद में जारी की जायेगी. स्टूडेंट्स को छह स्टेप में फॉर्म भरना होगा. जेनरल स्टूडेंट्स को1200 रुपये और आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को छह सौ रुपये काउंसेलिंग फीस देनी होगी.
काउंसेलिंग में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को नीट (2022) का एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड, इंटर का अंक पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सभी ऑरिजनल कागजात, छह पासपोर्ट साइज फोटो, एडमिट कार्ड में दिये गये फोटो, नीट आवेदन फॉर्म का कॉपी, आधार कार्ड के साथ अन्य कागजात भी हों, तो काउंसेलिंग के दौरान स्टूडेंट्स को लेकर आना होगा. बीसीइसीइबी ने सभी स्टूडेंट्स को ऑरिजनल कागजात के साथ फोटो कॉपी का सेट भी मांगा है.
Also Read: Sarkari Naukri Bihar : आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगी पांच हजार से अधिक सेविका-सहायिका की नियुक्ति
स्टेट कोटे के अनुसार सरकारी आयुष, होमिपैथिक व तिब्बी कॉलेजों में 300 सीटों पर एडमिशन होना है. वैसे इन सभी कॉलेजों में 353 सीटें हैं, जिनमें 15 प्रतिशत यानी 53 सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत भरी जायेंगी. स्टेट कोटे के अनुसार राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पटना में 106, राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेदिक कॉलेज बेगूसराय में 32, आरबीटीएस गवर्नमेंट होमिपैथिक मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर में 64 व गवर्नमेंट तिब्बी कॉलेज पटना में 98 सीटों पर एडमिशन होना है. वहीं, होमिपैथिक के सात प्राइवेट कॉलेजों में 337, चार प्राइवेट आयुष कॉलेजों में 138 व चार प्राइवेट यूनानी कॉलेजों में 119 सीटों पर एडमिशन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




