ePaper

बंद मकान का ताला तोड़ उड़ायी छह लाख की संपत्ति

Updated at : 15 May 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़ उड़ायी छह लाख की संपत्ति

पटना सिटी. चोरों के सक्रिय गिरोह ने बंद मकान का ताला तोड़ कर छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और 25 हजार रुपये उड़ा लिये.

विज्ञापन

पटना सिटी. चोरों के सक्रिय गिरोह ने बंद मकान का ताला तोड़ कर छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और 25 हजार रुपये उड़ा लिये. चोरी गये सामान में सोने-चांदी के आभूषण शामिल है. घटना चौक थाना क्षेत्र के लल्लू बाबू कुंचा मुहल्ला की है. पीड़ित वृद्ध उदय शंकर सहाय ने थाना में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के संबंध में पीड़ित उदय शंकर ने बताया कि नौ मई को वह मकान में ताला लगा कर बेटे के यहां वाराणसी गृहप्रवेश में शामिल होने गये थे. इसी बीच 13 मई को बड़े भाई शैलेंद्र कुमार ने फोन कर सूचना दी की घर खुला है. सूचना के बाद वह वाराणसी से घर आये, तो देखा की चोरों ने एक कमरे व आलमीरा तोड़ कर सामान चोरी कर लिया है. पीड़ित के अनुसार चोरों ने सोने का चार पीस कंगन, बाला चार पीस, चांदी की ईंट 11 पीस, चांदी सिक्का 15 पीस, कान बाला 20 पीस, मछली, पान, कटोरा, छह पीस पायल, दस पीस सोने की अंगूठी और 25 हजार रुपये नकद के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गये. जो लगभग छह लाख रुपये से अधिक के हो सकते हैं. पीड़ित की सूचना पर मौके पर चौक थाना की पुलिस पहुंची और मामले में छानबीन की. पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से मिले आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन