पेड़ से टकराया पिकअप, चालक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के कोठिया के समीप मेडिसिन लदा पिकअप ताड़ के पेड़ से टकरा गया. हादसे में चालक की मौत हो गयी

विज्ञापन

दानापुर . शुक्रवार की अहले सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के कोठिया के समीप मेडिसिन लदा पिकअप ताड़ के पेड़ से टकरा गया. हादसे में चालक की मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक चालक की पहचान आरा के कोपिरा निवासी टुनटुन कुमार के रूप में हुई है. जबकि जख्मी आरा के सतेंद्र कुमार का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है. जख्मी अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह पटना के जमाल रोड से पिकअप वैन पर मेडिसिन लोड कर आरा जा रहा थे. पिकअप की स्पीड तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर कोठिया के पास सडक किनारे ताड़ के पेड से टकरा गया. जोरदार टक्कर से वाहन के सामने का हिस्सा चकानाचूर हो गया. घटना में चालक टुनटुन और बगल की सीट पर बैठा अभिषेक जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मी चालक टुनटुन व अभिषेक को गाड़ी से निकाल कर एबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया, जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि मेडिसिन लदे पिकअप वैन की स्पीड तेज होने से ताड़ के पेड़ में टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन