Video: पटना में अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज, जोरदार हंगामे की देखिए तस्वीर
Patna News: पटना में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा. इस दौरान कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले थे. लेकिन, डाकबंगला चौराहे पर जमकर बवाल हुआ.
Patna News: पटना में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. दरअसल, अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने निकले थे. लेकिन, डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश पुलिस की ओर से की गई.
आपके शहर में
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस दौरान कैंडिडेट्स बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की. लेकिन, जब वे नहीं माने तो कोतवाली थाने के पास उनपर लाठी चार्ज कर दिया गया. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही और सीएम आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी.
अभ्यर्थियों की थी ये मांग…
अभ्यर्थियों की माने तो, दारोगा भर्ती को लेकर काफी समय से वैकेंसी निकाले जाने की मांग की जा रही है. लेकिन, अब तक कोई ठोस एक्शन नहीं लेने के कारण अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा और वे आज सड़क पर प्रदर्शन करने उतर गए हैं. अभ्यर्थियों के मुताबिक, आने वाले 10 दिनों में आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद नई भर्ती की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी. ऐसी स्थिति में जल्द ही दरोगा भर्ती की वैकेंसी जारी करनी चाहिए.
Also Read: बिहार एसटीईटी के लिए इस दिन से भरें फॉर्म, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए