पटना नगर निगम ने रिकॉर्ड टैक्स वसूला, अंतिम दिन आया 84% राजस्व, भीड़ के कारण सर्वर हुआ स्लो

Updated:
विज्ञापन

**कैप्शन:** संपत्ति कर जमा करने के लिए नगर निगम में उमड़ी लोगों की भीड़

Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम ने पहली तिमाही में 45 करोड़ रुपये की संपत्ति कर वसूली की. अंतिम दिन भारी भीड़, सर्वर स्लो होने से ऑनलाइन भुगतान प्रभावित रहा.

विज्ञापन

पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट
Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में संपत्ति कर के रूप में लगभग 45 करोड़ रुपये की वसूली की है. अग्रिम भुगतान करने पर 5 प्रतिशत तक की छूट के कारण बड़ी संख्या में करदाताओं ने समय से पहले टैक्स जमा किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छूट के अंतिम दिन नगर निगम कार्यालयों में भीड़

छूट का लाभ लेने के लिए अंतिम दिन नागरिक सुविधा केंद्र, मौर्या लोक और सभी अंचल कार्यालयों में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों लाइन में खड़े होकर संपत्ति कर जमा करते नजर आए.

सर्वर स्लो होने से ऑनलाइन भुगतान प्रभावित

भीड़ बढ़ने के कारण नगर निगम का सर्वर धीमा पड़ गया, जिससे ऑनलाइन भुगतान लगभग ठप हो गया. व्हाट्सऐप से टैक्स भुगतान की सुविधा भी तकनीकी कारणों से प्रभावित रही.

रात 10 बजे तक खुले रहे काउंटर

तकनीकी समस्या और भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम के काउंटर रात 10 बजे तक खुले रहे. अंतिम दिन करीब 3523 संपत्तियों से लगभग 2.91 करोड़ रुपये की वसूली की गई.

पिछले साल की तुलना में बढ़ी वसूली

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार संपत्ति कर वसूली में वृद्धि दर्ज की गई है. पहले जहां 1.63 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, वहीं इस बार आंकड़ा कई गुना अधिक रहा.

कचरा शुल्क और छूट का भी मिला लाभ

संपत्ति कर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शुल्क भी शामिल रहा. जिन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हैं, उन्हें अतिरिक्त 5 प्रतिशत छूट दी गई.

नागरिकों को हुई असुविधा

तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे कई करदाताओं को ऑफलाइन भुगतान करना पड़ा.

ALSO READ: इलाज के अभाव में पिता की हुई थी मौत, बिहार की बेटी आज डॉक्टर बन लोगों का कर रही है ट्रीटमेंट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन