ePaper

Patna Encounter : धान के गोदाम में डकैती की थी योजना, 10 की संख्या में थे डकैत, दो ढेर

Updated at : 07 Jan 2025 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
patna police

patna police

Patna Encounter : पटना पश्चिमी के टाउन एसपी शरत आर एस ने बताया कि पटना में पिछले कई दिनों से डकैती और चोरी की घटनाएं हो रही थीं. डकैतों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था.

विज्ञापन

Patna Encounter : पटना. पटना में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों के ढेर होने के बाद इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से बयान आया है. पटना पश्चिमी के टाउन एसपी शरत आर एस ने बताया कि कैसे पुलिस टीम ने बदमाशों को मार गिराया है. पटना पश्चिमी के टाउन एसपी शरत आर एस ने बताया कि पटना में पिछले कई दिनों से डकैती और चोरी की घटनाएं हो रही थीं. डकैतों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था. टेक्निकल सेल की मदद से टीम लगातार इसके पीछे लगी हुई थी. इसी बीच, सोमवार को सूचना मिली कि फुलवारी शरीफ के हिंदूनी गांव में वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश पहुंचने वाले हैं. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम में कई थानेदार शामिल थे.

10 की संख्या में आये थे डकैत

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम डकैतों की गिरफ्तारी के लिए हिंदूनी गांव पहुंची थी. पुलिस को देखकर 10 की संख्या में रहे डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें पुलिस के एस सब इंस्पेक्टर को गोली लग गई. घायल एसआई को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने चेतावनी देने के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है, जिनको इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया था.

इलाज के दौरान घायल डकैत की मौत

एसपी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों बदमाशों की मौत हो गई है. दोनों बदमाश नालंदा जिले के रहने वाले थे. एक बदमाश की गिरफ्तारी भी हुई है. गिरफ्तार मंटू कुमार भी नालंदा का ही रहने वाला है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए हैं. हिंदूनी गांव में स्थित धान के गोदाम में डकैती करने के लिए डकैत पहुंचे थे. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है. बदमाशों के पिस्टल को सीज किया गया है.

Also Read: पटना पुलिस ने मुठभेड़ में किये दो बदमाश ढेर, दारोगा को लगी गोली

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन