ePaper

औचक निरीक्षण में ऑफिस से गायब मिले 4 अधिकारी और 12 कर्मी, पटना डीएम ने सभी का रोका वेतन

Updated at : 16 Jul 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
औचक निरीक्षण

पटना जिलाधिकारी ने मंगलवार को 4 अधिकारियों और 12 कर्मियों का वेतन रोक दिया है. ये कर्मी औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय से गायब थे, जिसके बाद डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन


पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय धावा दल ने मंगलवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान चार अधिकारी और 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. डीएम ने सभी 16 अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अगले आदेश तक उनका मंगलवार का वेतन रोक दिया है.

जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कार्रवाई

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनिक और विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी.

किस कार्यालय से कितने अधिकारी थे गायब

जिलास्तरीय धावा दल में शामिल एडीएम आपूर्ति, स्थापना उप समाहर्ता और जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्वाह्न 10.18 बजे जिला निबंधन कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण में 11 कर्मी गायब मिले. पूर्वाह्न 10.40 बजे जिला सहकारिता कार्यालय में एक अधिकारी और एक कर्मी अनुपस्थित पाये गये. पूर्वाह्न 10.50 बजे सहायक निबंधक सहयोग समितियां कार्यालय में दो अधिकारी निरीक्षण के समय गायब मिले. पूर्वाह्न 11 बजे तक जिला मत्स्य पदाधिकारी के कार्यालय में एक अधिकारी नहीं पहुंचे थे.

Bihar News: लीची के बगीचे में लड़ रहे थे प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने पैसे इकट्ठा कर कराई शादी

बायोमेट्रिक के साथ उपस्थिति की जांच हो रही है

डीएम ने बताया कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है तथा सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. कार्यालयों में निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को अधिकृत किया गया है. औचक निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक के साथ उपस्थिति की जांच की जा रही है. निरीक्षण के बाद निरीक्षण करने वाले अधिकारी उस दिन अपनी राय के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन