पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने प्रदेश कमिटी का किया विस्तार, प्रदेश में पकड़ मजबूत करने को हुए बदलाव

Updated:
विज्ञापन

राज्य में जनाधार मजबूत करने के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी में तैयारी शुरू हो गयी है. पार्टी में प्रदेश स्तर पर समिति का विस्तार किया जा रहा है. इसके तहत मंगलवार को पार्टी में कई बड़े बदलाव किए गए.

विज्ञापन

राज्य में जनता के बीच पकड़ बनाने के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत मंगलवार को कई बड़े बदलाव किए गए. जन अधिकार पार्टी ने अपनी प्रदेश कमिटी का विस्तार किया. जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर 10 राज्यकार्यकारिणी के सदस्य, 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 56 प्रदेश महासचिव और 106 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने हेतु सूर्यनरायण सहनी, अरविंद कुमार, गोपाल यादव, हरिहर प्रसाद गुप्ता, अशोक यादव, सुरेंद्र त्यागी, प्रेम यादव, राजीव मिश्र, ओम प्रकाश गुप्ता,इजराइल आजाद, नूर आलम और परमेश्वरी यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं. जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाबू लाल विरोधी,सुरेंद्र चन्द्रवंशी, विजय कुमार यादव, जियाउल हक, महेंद्र सिंह अधिवक्ता, बेसलाल यादव, विजय यादव, विट्टू कुमार, लक्ष्मण सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह को राज्य कार्यकारणी सदस्य बनाया गया हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

राजधानी पटना में रविवार को जनअधिकार युवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी. इसमें भी पप्पू यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा काम करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला किया था और कहा कि देश के हलाता ठीक नहीं हैं। रुपया लगातार गिरता जा रहा हैं। महंगाई और बेरोजगारी से देश की आम जनता परेशान हैं। लोगों को महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार सीबीआइ और ईडी का इस्तेमाल कर रही हैं। झूठ की खेती कर केंद्र सरकार ईडी का इस्माल कर लोकतंत्र का खात्मा करना चाहती हैं। विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई के माध्यम से डराया जा रहा हैं।

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन