न गार्ड, न सैनिटाइजर, न ही सफाई, खुद के भरोसे निकालें एटीएम से पैसे
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 1:45 AM
अगर आप किसी एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सैनिटाइजर साथ रखें. अगर सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं है तो एटीएम का इस्तेमाल कर साबुन से हाथ धोने के बाद ही किसी अन्य व्यक्ति या वस्तु को छुएं. ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में लगे एटीएम में कहीं भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर उपाय नहीं हैं
पटना : अगर आप किसी एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सैनिटाइजर साथ रखें. अगर सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं है तो एटीएम का इस्तेमाल कर साबुन से हाथ धोने के बाद ही किसी अन्य व्यक्ति या वस्तु को छुएं. ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में लगे एटीएम में कहीं भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर उपाय नहीं हैं. अधिकांश एटीएम में न तो सचेत करने के लिए गार्ड हैं और न ही सैनिटाइजर या कोई सुरक्षा की व्यवस्था. खाजपुरा में एटीएम वैन ड्राइवर की पत्नी और उसके बाद कैश डिपोजिट एजेंसी कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इन मशीनों के इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गयी है.
संक्रमण में लगातार इजाफा, पर सैनिटाइजर की व्यवस्था नहींकोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है. इसके बाद भी किसी बैंक प्रबंधन ने एटीएम में सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की है. ग्राहक अपने हाथों को बिना सैनिटाइज किये ही एटीएम में प्रवेश कर मशीन का उपयोग कर रहे हैं.जिला प्रशासन दे चुका है निर्देशप्रभात खबर ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में पाया कि अधिकतर एटीएम में सैनेटाइजर की व्यवस्था नहीं है, जबकि जिला प्रशासन ने सभी बैंकों सैनेटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सबसे अधिक 323 एटीएम संचालित हैं.
इसी तरह निजी बैंकों को मिलकर पटना जिले में 1450 से अधिक एटीएम संचालित हैं. ग्राहक इन एटीएम के बटन व स्क्रीन को स्पर्श कर कैश निकाल व जमा कर रहे हैं. इससे से किसी में अगर कोरोना वायरस से संक्रमित होंगे तो वह अन्य व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता हैं. बावजूद बैंक प्रबंधन पूरी तरह बेपरवाह है.
नहीं मिला किसी एटीएम में सैनिटाइजररिपोर्टर ने मंगलवार को बुद्ध मार्ग, एन कालेज, इंकमटैक्स , कोतवाली, कदमकुआं, खेतान मार्केट, चांदमारी रोड, पोस्टल पार्क, कंकड़बाग, मीठापुर बस स्टैंड रोड, अशोक नगर, हनुमान नगर , इंदिरा नगर इलाके के एटीएम का हाल देखा तो कहीं भी सैनेटाइजर की व्यवस्था देखने को नहीं मिली. कुछ एटीएम को छोड़ अधिकांश एटीएम की नियमित सफाई नहीं की जा रही है.
वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है. डर के मारे कई लोग एटीएम जाना भी बंद कर दिये हैं.डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे बेहतरएसबीआइ के मुताबिक कोरोना से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप एटीएम में ही न जाएं और लेन-देन के लिए कैश की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें. बैंक ने कहा है कि ग्राहक एटीएम में घुसने के बाद मुंह और नाक को कपड़े या मास्क से ढ़कना चाहिये. इस संबंध में बैंक प्रबंधकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










