Patna News : पहली शादी छिपा की लव मैरेज, राज खुलने पर दूसरी पत्नी की कर दी हत्या, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दीघा थाना क्षेत्र के दीघा के 83 नंबर गेट स्थित रघुनाथपुर के पास एक महिला का शव मिला. इसकी हत्या उसके पति ने ही अपनी पहली शादी का राज खुलने के बाद कर दी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : दीघा थाना क्षेत्र में लेबर का काम करने वाले युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. महिला का शव दीघा के 83 नंबर गेट स्थित रघुनाथपुर के पास मिला है. बुधवार की सुबह जब महिला का शव स्थानीय लोगों ने देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला की पहचान कुर्जी बालू पर किराये पर रहने वाली अनिशा कुमारी के रूप में हुई है. उसके पिता संतोष कुमार के बयान पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले जीतन राम को गिफ्तार कर लिया है. थानेदार ने बताया कि मृत महिला के परिजनों ने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. जीतन ने मारपीट कर उसकी हत्या की है. अनिशा के साथ लगातार मारपीट करता था. थानेदार ने बताया कि आरोपित जीतन पहले से शादीशुदा था और यह बात छिपा कर उसने छह महीने पहले अनिशा से लव मैरेज किया था. मृत युवती की मां ने बताया कि उसकी हत्या मुंह में बालू डाल कर की गयी है. आंख व नाक से खून निकल रहा था. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार पति से पूछताछ की जा रही है. उसने कहा कि मुझसे गलती हो गयी है, लेकिन हत्या का कारण नहीं बताया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या कैसे हुई पता चला पायेगा.

मृत महिला को पहचानने से किया था इन्कार

जब पुलिस ने महिला के शव के शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया, तो वहां पर जीतन राम भी आया था. उस वक्त उसने अनिशा को पहचानने से इन्कार दिया. कहा कि मैं इस महिला को नहीं जानता हूं. बाद में खोजबीन के बाद मृत महिला के परिजनों के बारे में पता चला और पूरे मामले का खुलासा हुआ है. दरअसल, छह महीने पहले जीतन ने अनिशा से लव मैरेज किया था. शादी के बाद अनिशा को पता चला कि जीतन शादीशुदा है और मुजफ्फरपुर में अपने घर पर पहली पत्नी को रखा है. इसकी जानकारी होने के बाद अनिशा और जीतन में विवाद शुरू हो गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन