बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मृत्युंजय सिंह, कपिलेश्वर महामंत्री, 78.4 फीसदी हुई वोटिंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jun 2023 1:46 AM
बिहार पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में 78.4 फीसदी वोटिंग हुई. निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक कुल 1890 डेलिगेट्स में से 1486 ने वोट डाले. वोटिंग को लेकर परिसर में ही चार बूथ बनाये गये थे, जिन पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चला, जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी गयी .
मृत्युंजय कुमार सिंह को लगातार चौथी बार बिहार पुलिस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है. शनिवार को फुलवारीशरीफ स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) पांच के परिसर में हुए चुनाव में उन्होंने डॉ रामविलास यादव को 510 वोटों के बड़े अंतर से हराया. उनके ही पैनल के कपिलेश्वर पासवान महामंत्री चुने गये. उन्होंने अपने नजदीकी उम्मीदवार को 488 वोटों के अंतर से हराया. देर रात तक अन्य पदों पर गिनती जारी रही.
इससे पहले दिन में गहमागहमी के बीच इस चुनाव में 78.4 फीसदी वोटिंग हुई. निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक कुल 1890 डेलिगेट्स में से 1486 ने वोट डाले. वोटिंग को लेकर परिसर में ही चार बूथ बनाये गये थे, जिन पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चला, जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी गयी . इसमें सेंट्रल पैनल के एक अध्यक्ष, एक महामंत्री, दो उपाध्यक्ष और दो संयुक्त सचिव के पदों पर निर्वाचन होना है.
चुनाव में चार पदों के छह सीटों पर दावेदारी को लेकर तीन पैनल बने थे. पहले पैनल में अध्यक्ष पद के लिए मृत्युंजय कुमार सिंह, महामंत्री के लिए कपिलेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष के लिए यशोदानंद पांडेय और दशरथ यादव ,जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए नीरज कुमार सिंह और संगीता कुमारी दावेदार थीं. दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद को लेकर डॉ रामविलास यादव, महामंत्री के लिए देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष के लिए वंदना कुमारी और राजेश, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए रंजन कुमार और सत्यनारायण मंडल उम्मीदवार बने थे. तीसरे पैनल में अध्यक्ष दिलीप कुमार, महामंत्री विनोद मणि दिवाकर, उपाध्यक्ष अहमद रजा व अनिल कुमार राम, जबकि संयुक्त सचिव के लिए रूपनारायण मंडल और भूपेंद्र कुमार सिंह की दावेदारी थी. मुख्य मुकाबला पैनल एक और पैनल दो के बीच ही रहा.
Also Read: School Closed: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, इन जिलों में सभी स्कूल बंद
चुनाव के बाद रविवार को बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40वां महाधिवेशन आहूत किया गया है. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) पांच के सभागार में होने वाले इस महाधिवेशन में ही एसोसिएशन के सेंट्रल पैनल में चुने गये पदाधिकारियों के नाम की विधिवत घोषणा की जायेगी. महाधिवेशन के उद्घाटन को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान परिषद में सत्तापक्ष के उपमुख्य सचेतक सुनील कुमार सिंह, डीजीपी आरएस भट्ठी सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










