Monsoon Session: कल से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, आमने-सामने होंगे पक्ष-विपक्ष

Updated:
विज्ञापन

Bihar Vidhan Mandal Monsoon Session

Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत कल यानी सोमवार से हो रही है. इस दौरान जमकर हंगामा होने की संभावना है. विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है. 25 जुलाई तक यह सत्र चलने वाला है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Monsoon Session: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र कल यानी सोमवार से शुरू होने वाला है. मानसून सत्र 25 जुलाई तक चलने वाला है. सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इसके अलावा राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की कॉपी सदन के पटल पर रखी जाएगी. साथ ही इसी दिन अलग-अलग समितियों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 जुलाई को अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

विधानसभा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 22 व 23 जुलाई को राजकीय विधेयक पेश होंगे और राजकीय कार्य किये जाएंगे. इसके बाद 24 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और उसको लेकर वोटिंग होगी. इसके बाद विनियोग विधेयक पेश होगा.

हंगामा होने की संभावना

25 जुलाई यानी सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी. पूरे सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है. अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है. दूसरी तरफ सरकार ने भी विपक्ष को करारा जवाब देने की तैयारी कर ली है.

ALSO READ: CM Nitish: “जिसका कोई नहीं, उसके नीतीश कुमार”, लालटेन से बिजली युग तक पहुंचाने का दावा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन