पटना: मिनी ट्रक से करीब 3000 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मिनी ट्रक से करीब 3000 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार. | Prabhat Khabar Network

फतुहा में पुलिस ने मिनी ट्रक से 30 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Patna News : फतुहा में मद्य निषेध विभाग और फतुहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी ट्रक से करीब 3000 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब लदे वाहन को जब्त करते हुए मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब की कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नालंदा का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

गिरफ्तार चालक की पहचान चंदन कुमार सिंह (35) के रूप में हुई है. वह नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मालामा गांव का रहने वाला बताया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित गंतव्य के बारे में जानकारी जुटा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन