ePaper

Bihar News: बिहार में खुलेंगे 21 नए CNG स्टेशन, जानिए किस-किस शहर में खुलेंगे

Updated at : 27 Oct 2021 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बिहार में खुलेंगे 21 नए CNG स्टेशन, जानिए किस-किस शहर में खुलेंगे

Bihar News: औरंगाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अगले दो माह में दिसंबर तक 21 नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे. इसके बाद पटना में सीएनजी स्टेशन की कुल संख्या बढ़कर 18 हो जायेंगे.

विज्ञापन

पटना. औरंगाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अगले दो माह में दिसंबर तक 21 नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे. इसके बाद पटना में अभी सीएनजी स्टेशन की कुल संख्या बढ़कर 18 हो जायेगा. फिलहाल पटना में 12 सीएनजी स्टेशन कार्यरत हैं. जबकि बेगुसराय में दो, रोहतास, गया और नालंदा में एक-एक सीएनजी स्टेशन काम कर रहा है. बुधवार को नए सीएनजी स्टेशन की स्थापना एवं पाइप लाइन के विस्तार के संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने गेल, आईओसीएल, थिंक गैस, आईओएजीपीएल सीएनजी प्रोवाइडर्स के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों बात करते हुए इस बात की जानकारी दी.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी संबंधित कंपनियों को निर्देश दिया कि प्रमुख शहरों में नए सीएनजी स्टेशन खोलने की कार्रवाई करें, ताकि सीएनजी चालित वाहनों को आसानी से सीएनजी उपलब्ध कराया जा सके. परिवहन सचिव के समक्ष सभी कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा सीएनजी स्टेशन के प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं को भी प्रस्तुत किया. बताते चलें कि सीएनजी स्टेशन के स्थापना के लिए 4 विभिन्न कंपनियों द्वारा जिलों में कार्य चल रहा है. सारण, वैशाली, समस्तीपुर, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगुसराय और गया में दिसंबर माह तक सीएनजी स्टेशन खोलने की कार्रवाई की जाएगी. परिवहन सचिव ने निर्देश दिया कि नए सीएनजी स्टेशन खोलने के साथ पाइप लाइन विस्तार में भी तेजी लाएं.

परिवहन सचिव ने बताया कि अब गुड्स व्हीकल को भी सीएनजी के लिए प्रमोट किया जाएगा. इसके लिए हाइवे पर सीएनजी स्टेशन की प्लानिंग की जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि सीएनजी का रेट पेट्रोल/डीजल की तुलना में काफी कम है. यह पेट्रोल/डीजल से 40 प्रतिशत सस्ता है. समीक्षा बैठक में परिवहन सचिव के साथ राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी, अपर सचिव सन्नी सिन्हा, संयुक्त सचिव पंकज कुमार, उपसचिव शैलेंद्रनाथ, विशेष कार्य पदाधिकारी आजीव वत्सराज और गेल, आईओसीएल, थिंक गैस, आईओएजीपीएल के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन