Lalu Yadav Health: लालू यादव की बॉडी लॉक, AIIMS में इलाज के दौरान डॉक्टर का आया बड़ा बयान, जानें अपडेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2022 10:32 AM
राजद सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. लालू यादव की बॉडी लॉक हो गयी है और शरीर में कोई मुवमेंट नहीं है. आज उनके तमाम जांच किये जाएंगे और रिपोर्ट आने के बाद आगे इलाज के बारे में डॉक्टर फैसला लेंगे.
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती करा दिया गया है. कंधे की हड्डी टूटने के बाद आरजेडी प्रमुख की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बुधवार देर शाम उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के द्वारा दिल्ली एम्स ले जाया गया. लालू यादव की हालत अभी स्थिर बतायी जा रही है लेकिन उनका बॉडी लॉक हो गया और शरीर में मूवमेंट नहीं है. जानिये ताजा अपडेट…
बुधवार देर शाम लालू यादव को दिल्ली एम्स ले जाया गया. राजद सुप्रीमो को एम्स के कार्डियो न्यूरो साइंस सेंटर में भर्ती किया गया है. हिंदी समाचार चैनल न्यूज 18 के अनुसार, लालू यादव की सेहत के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी स्थिर है. लेकिन डॉक्टर का कहना है कि लालू यादव के शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो पा रहा है. एक तरह से उनका शरीर लॉक हो गया है. आज यानी गुरुवार को लालू यादव की तमाम जांचें होंगी. रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर आगे के इलाज के लिए कोई फैसला लेंगे.
बता दें कि राजद सुप्रीमो के इलाज को लेकर उनके छोटे बेटे सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ी तो बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को विदेश भी लेकर जाएंगे. उन्होंने बताया कि दवा का अधिक डोज पड़ जाने के कारण लालू यादव की सेहत अधिक बिगड़ी थी. बुधवार को पटना एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के जरिये लालू यादव को दिल्ली ले जाया गया था. उनके साथ मीसा भारती व तेज प्रताप यादव भी विमान में मौजूद रहे.
बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लालू यादव से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने राजद सुप्रीमो का हाल जाना. वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कइ बड़े नेता भी लालू यादव का हाल जानने पारस अस्पताल पहुंचे थे.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










