पटना के कंकड़बाग में दीवार तोड़कर कपड़े के शोरूम में चोरी, CCTV-कंप्यूटर समेत लाखों का सामान ले उड़े बदमाश

Updated:
विज्ञापन

कंकड़बाग थाना की फाइल तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के कंकड़बाग मेन रोड स्थित कपड़े के एक शोरूम में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाश सीसीटीवी कैमरे, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर, 15 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के कपड़े लेकर फरार हो गये. शोरूम की मालिक ने रात करीब दो बजे मोबाइल पर कैमरों का स्टेटस देखा था, तब दोनों कैमरे बंद दिखे थे. सोमवार सुबह स्टाफ के दुकान पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

पटना के कंकड़बाग मेन रोड स्थित कपड़े के एक शोरूम में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर शोरूम से सीसीटीवी कैमरे, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर समेत अन्य हार्डवेयर सामान, 15 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के कपड़े चोरी कर ले गये. घटना का खुलासा सोमवार की सुबह उस समय हुआ, जब शोरूम का स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा. अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गया. शोरूम की बगल वाली दीवार का निचला हिस्सा टूटा हुआ था और दुकान से कई सामान गायब थे.

विज्ञापन

इसके बाद स्टाफ ने तत्काल शोरूम की मालकिन दुर्गेश नंदनी को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर मालकिन शोरूम पहुंचीं और चोरी की स्थिति देखी. इसके बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है.

रात दो बजे मोबाइल पर बंद दिखे दोनों सीसीटीवी कैमरे

शोरूम की मालकिन के अनुसार, रविवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चली गई थीं. शोरूम में छोटे-बड़े कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे. रात करीब दो बजे अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होंने मोबाइल पर कैमरों का स्टेटस चेक किया. इस दौरान दोनों कैमरे बंद दिखे. उन्हें शक हुआ, लेकिन उन्होंने सोचा कि शायद स्टाफ ने लाइट बंद करते समय कैमरे भी बंद कर दिये होंगे. सुबह जब स्टाफ का फोन आया और चोरी की जानकारी मिली, तब उन्हें पूरी घटना का पता चला.

बगल में मकान नहीं होने का चोरों ने उठाया फायदा

मालकिन ने बताया कि शोरूम के बगल में कोई मकान नहीं है. चोरों ने इसी का फायदा उठाया और बगल की दीवार के निचले हिस्से को तोड़कर शोरूम में प्रवेश कर गये. इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क भी ले गये, ताकि दुकान के अंदर की गतिविधियों का फुटेज उपलब्ध नहीं हो सके. पुलिस अब आसपास लगे अन्य कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग तलाश रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन