कंकड़बाग पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग में शामिल दो लोगों को चिरैयाटांड़ से पकड़ा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कंकड़बाग पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग में शामिल दो लोगों को चिरैयाटांड़ से पकड़ा
विज्ञापन
पटना : कंकड़बाग थाने की पुलिस ने चिरैयाटांड़ पुल के पास से दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. दरअसल इन दोनों को वाहन चोरों के गैंग के पकड़े जाने के बाद उठाया गया है. सूत्रों कि मानें, तो ये दोनों भी गैंग में शामिल थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर दोनों को उठाया गया है. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि कंकड़बाग थानेदार अजय कुमार का कहना है कि अभी दोनों से पूछताछ हो रही है. बता दें कि मंगलवार को जब पुलिस ने चांदमारी रोड नंबर-6 में छापेमारी की थी, तो तीन लोग पकड़े गये थे, जबकि दो लोग भाग गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन