कैंपस : इंटर नामांकन : थर्ड लिस्ट जारी, आठ तक होगा एडमिशन

Updated at : 05 Aug 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : इंटर नामांकन : थर्ड लिस्ट जारी, आठ तक होगा एडमिशन

राज्य के प्लस टू स्कूलों में इंटर में एडमिशन के लिए थर्ड मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी हो गयी. लिस्ट जारी होने के साथ ही एडमिशन भी शुरू हो गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य के प्लस टू स्कूलों में इंटर में एडमिशन के लिए थर्ड मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी हो गयी. लिस्ट जारी होने के साथ ही एडमिशन भी शुरू हो गया है. ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) पोर्टल के जरिये स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर आठ अगस्त तक एडमिशन करवा सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि तृतीय चयन सूची के आधार पर आठ अगस्त तक एडमिशन के बाद नौ अगस्त तक नामांकन सूची को अपडेट करना होगा. तृतीय सूची में चयनित स्टूडेंट्स अगर आवंटित संस्थानों में एडमिशन नहीं लेते हैं, तो वर्तमान सत्र में उनका नाम ओएफएसएस सिस्टम से हटा दिया जायेगा. बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम थर्ड मेरिट लिस्ट में नहीं है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. तृतीय मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होने वाले स्टूडेंट्स तृतीय सूची के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने का इंतजार करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन